मानगो के समता नगर में भाजपा ने तिरंगे का किया वितरण

मानगो के समता नगर में भाजपाइयों ने आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर में तिरंगा बांटने का अभियान मंगलवार से शुरू किया.

जमशेदपुर :

मानगो के समता नगर में भाजपाइयों ने आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर में तिरंगा बांटने का अभियान मंगलवार से शुरू किया. भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाल कर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे के साथ लोगों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर तिरंगे का वितरण किया. समता नगर में लगभग दो सौ घरों में लोगों को तिरंगा देकर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह अभियान के संयोजक अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा, ललन तिवारी, संजय सिंह, मनोज ठाकुर, अजीत राय, सुधीर सिंह, शिबू नंदी, राम प्यारे सहित बस्तीवासी मौजूद थे.

बर्मामाइंस-ईस्ट प्लांट बस्ती में भाजपा ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान

जमशेदपुर. भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के सभी घरों में घूम-घूम कर तिरंगा लगाने का जन जागरण अभियान चलाया गया. श्री बंटी ने कहा कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से ””हर घर तिरंगा”” अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में महेंद्र रजक, संतोष कुमार ठाकुर, मिंटू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रमेश पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >