Jamshedpur News : बिष्टुपुर : बहू-बेटी के साथ पैदल जा रही महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश
बिष्टुपुर थानांतर्गत एल रोड के पास बाइक सवार अपराधियों ने पैदल जा रही महिला शीला देवी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना एक मई की दोपहर करीब 3:20 बजे की है.
बेटी और बहू के साथ कमानी सेंटर से निकल कर केवीसी की ओर पैदल जा रही थी महिला
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थानांतर्गत एल रोड के पास बाइक सवार अपराधियों ने पैदल जा रही महिला शीला देवी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना एक मई की दोपहर करीब 3:20 बजे की है. घटना के संबंध में शीला देवी ने बिष्टुपुर थाना में केस दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार शीला देवी ट्यूब मेकर क्लब, नीलडीह के पास की रहने वाली है. एक मई की दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहू अंशु सिंह और श्वेता सिंह के साथ बिष्टुपुर कमानी सेंटर पहुंचीं थीं. वहां से सामान खरीदने के बाद पैदल केवीसी की ओर जा रहीं थीं. उसी दौरान एल रोड स्थित एलन सोली शोरूम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गये. महिला ने बताया कि चेन 16 ग्राम का था. छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसके आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.