Jamshedpur News : बिष्टुपुर : कालीबाड़ी मंदिर से चेन चोरी मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार, चेन बरामद

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थानांतर्गत कालीबाड़ी मंदिर के पास एक महिला से सोने की चेन की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली की रहनेवाली हैं सभी आरोपी

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थानांतर्गत कालीबाड़ी मंदिर के पास एक महिला से सोने की चेन की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में ब्यूटी विश्वास, राधिका चौधरी, मल्लिका दास और शांति पासवान शामिल है. उनके पास से पुलिस ने चोरी हुई सोने की चेन भी बरामद की है. सभी महिला पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली की रहने वाली है. इस संबंध में सोनारी के रहने वाले मनीष कुमार ने केस दर्ज कराया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर कालीबाड़ी मंदिर में सोमवार को एक महिला के गले से सोने की चेन की चोरी कर ली गयी थी. इस दौरान कुछ महिलाओं ने दो महिलाओं को चेन की चोरी करते देख लिया. उसके बाद मौके पर मौजूद महिलाओं ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. छानबीन के दौरान पुलिस ने पंडाल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. उसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी. पूछताछ के क्रम में पता चला कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली से 28 महिला और 10 पुरुष आकर जुगसलाई के एक होटल में रुके हैं. सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने होटल से सभी को लेकर थाना में पूछताछ की. जहां से पुलिस ने चेन भी बरामद की. उसके बाद पुलिस ने चोरी में शामिल चार महिलाओं को पकड़ कर जेल भेज दिया. अन्य सभी को विसर्जन के बाद छोड़ दिया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि सभी लोग चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही शहर में आये थे. अगर इन लोगों को पकड़ कर हिरासत में नहीं रखा गया, होता तो छिनतई और चोरी की कई घटनाएं हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >