वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र में अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अड्डेबाजी करते धराये युवकों से पुलिस ने उठक-बैठक कराया. उठक-बैठक कराने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अड्डेबाजी कर रहे युवकों में हड़कंप मचा था. पुलिस ने खाऊ गली, अम्युजमेंट पार्क, एक्सएलआरआइ, पटियाला बार, कमानी सेंटर और सीएच एरिया में अभियान चलाया.
