Jamshedpur News : बिरसानगर : घर का ताला तोड़ कर सामान की चोरी
Jamshedpur News : बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 6 के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे कई सामान और सीसीटीवी के डीवीआर की चोरी कर ली.
बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 6 के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे कई सामान और सीसीटीवी के डीवीआर की चोरी कर ली. इस मामले में घर के केयर टेकर सुमन कुमार सिंह के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया है. घटना 21 मार्च की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कामेश्वर प्रसाद पिछले कई माह से बेंगलुरु में रह रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सुमन सिंह को घर की देखरेख की जिम्मेदारी दी है. 21 मार्च को अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान की चोरी कर ली. पुलिस ने बताया कि कितने की संपत्ति की चोरी हुई है, इसकी जानकारी मकान मालिक कामेश्वर प्रसाद सिंह के आने के बाद ही मिल पायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.