Jamshedpur News : बाइक मालिक बना जासूस, चोरों को ऐसे पकड़कर कराया गिरफ्तार
Jamshedpur News : गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी लाइन नंबर-1 निवासी विशाल प्रमाणिक की आरवन बाइक घर के बाहर से गुरुवार को दिन के करीब 2:30 बजे चोरी हो गयी.
दोनों की निशानदेही पर इस्कॉन मंदिर के पीछे जंगल से बाइक बरामद
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
Jamshedpur News :
गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी लाइन नंबर-1 निवासी विशाल प्रमाणिक की आरवन बाइक घर के बाहर से गुरुवार को दिन के करीब 2:30 बजे चोरी हो गयी. बाइक गायब होने पर विशाल ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बाइक ले जाते दो युवकों की तस्वीर मिली. विशाल ने तस्वीर को अपने साथियों के साथ शेयर किया. विशाल और उसके साथियों को दोनों युवक गोलमुरी क्षेत्र में घूमते दिखे. फुटेज से दोनों की तस्वीर मिलाने के बाद विशाल व उसके साथियों ने दोनों को पकड़ लिया और गोलमुरी पुलिस को सौंप दिया. धराये युवकों में टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक लाइन नंबर-6 निवासी बादल कालिंदी और टेल्को क्रॉस रोड नंबर-32 क्वार्टर नंबर के-20 में रहने वाला ऋषि कुमार सिंह शामिल है. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की, तो चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि बाइक को इस्कॉन मंदिर के पीछे झाड़ी में छुपा दिया है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ी से बाइक बरामद कर ली और पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया. इस संबंध में विशाल प्रमाणिक के बयान पर गोलमुरी थाना में ऋषि कुमार सिंह और बादल कालिंदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बादल कालिंदी पूर्व में भी चोरी के केस में जेल जा चुका है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.