भुइयांडीह : 26 बोरी चावल पकड़े जाने के मामले में गड़बड़ी की पुष्टि

भुइयांडीह नंदनगर में 12 दिन पूर्व 11 मई को धालभूम एसडीओ पारूल सिंह ने छापेमारी कर 26 बोरी चावल जब्त किया था राशन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

भुइयांडीह नंदनगर में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के ग्रीन राशन कार्ड कोटे का जब्त 26 बोरा अनाज के मामले में संयुक्त जांच दल ने गड़बड़ी की पुष्टि की है. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दो सदस्यीय संयुक्त जांच दल ने मंगलवार को खाद्यान्न कालाबाजारी के इस पूरे मामले में सघन जांच की, इसमें पाया कि डोर स्टेप डिलीवरी ट्रांसपोर्टर, पीडीएस डीलर की भूमिका संदिग्ध है दोनों के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए एक रिपोर्ट विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को सौंपी हैं.गौरतलब हो कि 12 दिन पूर्व 11 मई को भुइयांडीह नंदनगर में धालभूम अनुमंडल एसडीओ पारुल सिंह ने सरकारी राशन(झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बने ग्रीन राशन कार्डधारियों का) के चावल की कालाबाजारी की गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी कर 26 बोरा चावल जब्त की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >