भारत आदिवासी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

भारत आदिवासी पार्टी ने विधायक चैतर भाई वसावा मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

जमशेदपुर. भारत आदिवासी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा गया. इसमें गुजरात के डेडियापाड़ा के विधायक चैतर भाई वसावा के मामले में संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष समीक्षा की मांग की गयी है. साथ ही पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में वन कानूनों व अधिकारों पर सभी राज्यपालों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है.

जिलाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि देश भर में जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले आदिवासी आंदोलनकारियों व जनप्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाई जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. पार्टी आदिवासियों के संवैधानिक व भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान चलायेगी. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कृष्णा हांसदा, दामू प्रमाणिक, सुनील रजक और नवीन हांसदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat Soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >