Jamshedpur news. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में बाल विहार कैंप आयोजित

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भजन, गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही हवन एवं चिन्मया आरती की गयी

Jamshedpur news.

टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में सत्र के अंत में आयोजित होने वाले बाल विहार कैंप के अंतर्गत मंगलवार को सातवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कैंप का समापन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. शिक्षिकाओं ने नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानी सुनाई. इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भजन, गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही हवन एवं चिन्मया आरती की गयी. रोचक गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ए-फोर शीट पर ‘भारत ऑन माई माइंड’ विषय पर पोस्टर बनाया.

बच्चों के व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोचक खेल के आयोजन द्वाैरान मौज-मस्ती के साथ उनमें अच्छे आचरण, मेलजोल एवं बौद्धिक कौशल के विकास का प्रयास किया गया. प्रिंसिपल मीना विल्खू ने कहा कि विविध रोचक गतिविधियों से पूर्ण उक्त आयोजन के केंद्र में विद्यार्थियों का समग्र विकास निहित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >