Jamshedpur News : बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना…15 दिनों में नहीं शुरू हुई जलापूर्ति, तो कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना 11 साल बाद भी अधूरी है. विभाग द्वारा बार-बार योजना को पूरा करने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है, हकीकत कुछ और ही है.

11 साल बाद भी बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना अधूरी

टाटा स्टेशन गोलचक्कर पर अनशन पर बैठे बस्तीवासी

Jamshedpur News :

बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना 11 साल बाद भी अधूरी है. विभाग द्वारा बार-बार योजना को पूरा करने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है, हकीकत कुछ और ही है. रविवार को ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर के सामने एक दिवसीय अनशन कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. अनशन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 15 दिनों के भीतर योजना को पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू नहीं करता है, तो बस्तीवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. तय समय सीमा के बाद बस्तीवासी विभाग के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे और कार्यालय में तालाबंदी भी करेंगे.किशोर यादव ने बताया कि इस योजना का शिलान्यास वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया गया था. उस समय 3 वर्षों के भीतर योजना को पूर्ण कर हर घर में नल से जल पहुंचाने की घोषणा की गयी थी. लेकिन 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी योजना जस की तस अधूरी पड़ी है. लाखों लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. विभाग ने जून के पहले सप्ताह में पानी की आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की थी. लेकिन धरातल की हकीकत लोगों के सामने है. अनशन में नीरज सिंह, श्याम किशोर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, शिवजी सिंह, भोला यादव, सुरेश निषाद, मुदिता सिंह, डीएन सिंह, एसएल रावत, सुरेंद्र राय, कमलेश साह, भावनाथ सिंह, गुरमेल सिंह, श्रीराम शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >