Jamshedpur News : बागबेड़ा : अब घर-घर से उठेगा कचरा, टैंकर से पहुंचेगा पानी

Jamshedpur News : शहर से सटे पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही पानी की किल्लत देखते हुए क्षेत्र के लिए पानी टैंकर को भी हरी झंडी दिखायी गयी.

हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया गया रवाना

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो पंचायतों में इसे किया गया शुरू

Jamshedpur News :

शहर से सटे पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही पानी की किल्लत देखते हुए क्षेत्र के लिए पानी टैंकर को भी हरी झंडी दिखायी गयी. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, डीडीसी नागेंद्र पासवान, बीडीओ सुमित प्रकाश एवं डीटीओ धनंजय ने डीसी कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखा वाहन को रवाना किया. यह अभियान फिलहाल जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत व मध्य बागबेड़ा पंचायत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया, जिसे आगे अन्य पंचायतों में भी विस्तार दिया जायेगा. पानी टैंकर प्रतिदिन जरूरतमंद इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करेगा. इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी. मालूम हो कि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा इस मुद्दे को लगातार विधानसभा में उठाया जाता रहा था. उनकी सक्रिय पहल और प्रशासनिक समन्वय के परिणामस्वरूप यह योजना धरातल पर उतर सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >