Jamshedpur News : बागबेड़ा : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जेसीबी पर पथराव

Jamshedpur News : बागबेड़ा थानांतर्गत घाघाडीह ओम शांति नगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. हंगामा के दौरान एक पक्ष की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने आये जेसीबी पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया.

जेसीबी चालक ने भागकर खुद को बचाया

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत घाघाडीह ओम शांति नगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. हंगामा के दौरान एक पक्ष की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने आये जेसीबी पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मौके पर मौजूद सुभाष चंद्र ने बताया कि वह अपनी भूमि को समतल कराने के लिए जेसीबी से पिछले कई दिनों से काम करवा रहे हैं. रविवार को भी जमीन समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था. उसी दौरान अचानक कांदो मनी भूमिज अपने पुत्र एवं अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं और कार्य का विरोध करने लगीं. कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा भी रखे थे. जब उन लोगों ने काम बंद कराने का प्रयास किया, तो विवाद बढ़ गया. फिर महिला के साथ आये लोगों ने काम में लगे जेसीबी पर पथराव शुरू कर दिया. जेसीबी चालक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचायी. सुभाष चंद्र ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी विरोध किया जाता रहा है. जबकि उन्होंने यह कार्य एलआरडीसी, अंचल अधिकारी तथा न्यायालय के आदेश के बाद ही शुरू कराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी रंगदारी की मांग की गयी थी. बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चले गये थे. इस मामले में पहले भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. घटना को लेकर लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है. आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >