Asmita boxing league : अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग में 98 बालिकाओं ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर. पूर्वी जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से सोमवार को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. पूर्वी जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से सोमवार को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग की शुरुआत हुई. इसमें कस्तूरबा विद्यालय पटमदा, करनडीह बॉक्सिंग क्लब, बारीडीह सेंटर, नामदा सेंटर, लोयोला, सीतारामडेरा सेंटर, मंगल सिंह क्लब, टाटा बॉक्सिंग सेंटर, मानगो बॉक्सिंग सेंटर व केपीएस मानगो की कुल 98 बालिका बॉक्सरों ने शिरकत की. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने घंटी बजाकर किया. मौके पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद बिहारी दुबे, कोषाध्यक्ष आरके वर्मा, गुरुपद गोराई, महेश्वर, मनीष झा व अन्य लोग मौजूद थे. जिला प्रशासन की ओर से बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है. 28 अप्रैल को सभी वर्गों का फाइनल होगा. वहीं, 30 अप्रैल को सोनारी के गुरुजात संघ में अस्मिता कबड्डी सिटी लीग का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >