Jamshedpur news.
मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ ही शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है. शहर की गंदी नालियों के कारण तेजी से मच्छर पनप रहे हैं. मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग तो दूर एंटी लार्वा का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है. यही कारण है कि शाम होते मच्छरों के कारण घर में रहना मुश्किल हो जा रहा है. लोगों को मच्छर से बचाने के लिए फाइलेरिया विभाग के एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाता है. इसके लिए विभाग द्वारा अलग-अलग टीम बनायी गयी है. टीम में 10 से 12 कर्मचारियों को लगाया गया है. कर्मचारियों के बताया कि अभी पूरे जिले में एंटी लार्वा का छिड़काव बंद है. उन लोगों ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसमें फाइलेरिया विभाग के भी सभी कर्मचारियों को लगाया गया है. इसके कारण अभी एंटी लार्वा का छिड़काव बंद है.वहीं सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि जिले में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाता है. जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में कर्मचारियों को लगाया गया है. जल्द ही पूरे जिले में फिर से छिड़काव शुरू किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
