जमशेदपुर. एशियन गेम्स व और तीरंदाजी विश्वकप स्टेज तीन व चार के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गयी है. टाटा आर्चरी एकेडमी की अंकिता भकत एशियन गेम्स व विश्वकप के लिए घोषित दोनों टीमों ने अपनी जगह बनाने में कामयाब ही. हरियाणा के सोनीपत में हुए दोनों टीमें के ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर टॉप-3 खिलाड़ी को एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह दी गयी है. वहीं, टॉप-4 खिलाड़ी को विश्वकप के टीम में जगह दी गयी है. रिकर्व वर्ग में तीरंदाजी करने वाली अंकिता भकत ने हाल ही में भारतीय महिला रिकर्व टीम को विश्वकप तीरंदाजी फेज-2 में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. वहीं, विश्वकप के लिए घोषित तीरंदाजी टीम में झारखंड की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी अपनी जगह पक्की की है. एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया, जापान में होगा. विश्वकप तीरंदाजी फेज-3 का आयोजन तुर्की में 8 जून से होगा.
Ankita archery: अंकिता भकत भारतीय तीरंदाजी टीम में, एशियन गेम्स व विश्वकप में लेंगी भाग
जमशेदपुर. एशियन गेम्स व और तीरंदाजी विश्वकप स्टेज तीन व चार के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर (फाइल फोटो)