हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की भी हो नियुक्ति : भाजपा

भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में राज्य में हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की नियुक्तियां भी शीघ्र कराने की मांग की है.

जमशेदपुर :

भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में राज्य में हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की नियुक्तियां भी शीघ्र कराने की मांग की है. श्री बास्के ने कहा कि पिछले दिनों झारखंड सरकार ने संताली, मुंडारी, भूमिज, बांग्ला व ओडिया भाषा की नियुक्ति संबंधी विज्ञापन सार्वजनिक किया है. पूर्वी सिंहभूम जिला में हो और उरांव समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं, उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है. ज्ञापन सौंपनेवालों में दीपक, संजय मुंडा, मनोज कुमार सरदार, रमेश नाग, दीपक सुंडी, प्रकाश सरदार समेत अन्य भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >