आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रही वृद्ध महिला की मौत

आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रही वृद्धा यात्री की मौत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

टाटानगर रेल पुलिस ने रविवार हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. जांच के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. महिला का नाम रत्ना बताया जा रहा है. मामला रविवार सुबह का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला आरक्षित कोच में सफर कर रही थी. यात्रा के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. ट्रेन में ऑन ड्यूटी रेलकर्मी ने इसकी जानकारी टाटानगर रेल पुलिस को दी. इसके बाद टाटानगर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर स्टेशन पहुंचे और महिला रेल यात्री की जांच की. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >