Amit singh memorail t-20 cricket: शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 6 विकेट से जीती

स्कूल ऑफ क्रिकेट की मेजबानी में रविवार से कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में द्वितीय अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की मेजबानी में रविवार से कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में द्वितीय अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का पहला मैच शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी, चक्रधरपुर व जेसीए गम्हरिया के बीच खेला गया. इसमें शाह एकेडमी की टीम छह विकेट से विजयी रही. विजेता टीम के सरफुद्दीन अंसारी (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेसीए गम्हरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में दस विकेट पर 104 रन बनाए. जवाब में शाह एकेडमी ने 10 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीत लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >