Aman, Anisha and Jogga purty qualified for asian games : शहर के अमन, अनिशा व जोगा पूर्ति ने एशियन गेम्स के लिए हासिल की पात्रता

जमशेदपुर के तीन युवा क्लाइंबर अमन वर्मा, अनिशा वर्मा और जोगा पूर्ति ने अपनी प्रतिभा के दम पर 2026 एशियन गेम्स के लिए पात्रता हासिल कर ली है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर के तीन युवा क्लाइंबर अमन वर्मा, अनिशा वर्मा और जोगा पूर्ति ने अपनी प्रतिभा के दम पर 2026 एशियन गेम्स के लिए पात्रता हासिल कर ली है. जोगा पूर्ति ने स्पीड क्लाइंबिंग वर्ग में , अमन व अनिशा दोनों सगे भाई बहन ने लीड क्लाइंबिंग वर्ग में पात्रता हासिल की है. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) क्लाइंबिंग एकेडमी के तीनों प्रशिक्षु ने चीन में चल रही एशियन क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइ किया है. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन क्लाइंबिंग एकेडमी भारत का पहला क्लाइंबिंग एकेडमी है. जिसकी शुरुआत 2021 में टाटा स्टील की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गयी थी. 2015 से पूरे भारत में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में जमशेदपुर का दबदबा रहा है. स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग को 2024 ओलिंपिक में शामिल किया है. इसके बाद से टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने इस खेल लोकप्रिय बनाने शहर में एशियन किड्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप व ईस्ट जोन नेशनल क्लाइंबिंग जैसे बड़े प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है. टीएसएएफ के 100 से अधिक क्लाइंबर नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >