दुर्गा पूजा के पूर्व सभी पूजा कमेटियों की समस्याओं का होगा निराकरण : दुलाल

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक में 2026 के आयोजन की रूपरेखा बनी. ग्रामीण पूजा समितियों के लाइसेंस, सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई. अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने जिला उपायुक्त से मिलकर समाधान का आश्वासन दिया.

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी बैठक रविवार को जमशेदपुर परिसदन सभागार में समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में हुई. इसकी शुरुआत दुर्गा स्तुति के साथ की गई. बैठक में शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. इस मौके पर समिति के महासचिव ललन यादव ने 2025 में संपन्न शारदीय दुर्गा पूजा सहित अन्य सार्वजनिक पर्व-त्योहारों के दौरान समिति द्वारा किए गए सहयोग एवं रचनात्मक कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

शांति व्यवस्था बनाए रखने में समिति करती है सहयोग

उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख पर्व-त्योहारों, जैसे रामनवमी, भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा, छठ एवं दीपावली आदि के अवसर पर जिला प्रशासन को विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में समिति द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है. बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. बैठक में धालभूम और घाटशिला अनुमंडल के सभी 11 प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

समितियों को अब तक लाइसेंस नहीं मिलने पर जताई चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में कई दशकों से हो रही दुर्गा पूजा के बावजूद प्रशासन द्वारा कई समितियों को अब तक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) पत्र नहीं मिलने पर गहरी चिंता जताई गई. इस मौके पर अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने आश्वस्त किया कि पूजा से पूर्व एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त से मिलकर इन समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल करेगा. बैठक का संचालन बलदेव सिंह मेहरा ने, स्वागत भाषण खगेन चंद्र महतो ने और धन्यवाद ज्ञापन विनिता मिश्रा ने किया. इस दौरान महासचिव ललन यादव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, आशीष गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

यह रही मुख्य मांग

  • ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों को भी शहरी तर्ज पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं.
  • पूजा और विसर्जन के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, जर्जर सड़कों की मरम्मत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो.
  • विसर्जन घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर, क्रेन, चलंत चिकित्सा सेवा, अग्निशमन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.
  • टाटा स्टील, जुस्को और अन्य कॉर्पोरेट घरानों से सीएसआर मद के तहत पूजा समितियों को आर्थिक सहयोग दिलाया जाए.
  • विसर्जन घाटों की मरम्मत, जर्जर सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की आवश्यक छंटाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  • पूजा एवं विसर्जन के दौरान चलंत चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन सेवा, यातायात व्यवस्था तथा पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए
  • विसर्जन घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों एवं मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन की समुचित व्यवस्था की जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >