हवाई यात्रा हुई महंगी, झारखंड से इन शहरों में जाने के लिए अब लगेगा अधिक किराया

Jharkhand News: सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई उड़ान महंगी कर दी गयी है. यात्रियों को अब कोलकाता और भुवनेश्वर जाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे. जानिए इन फ्लाइट्स की नयी दर.

Jharkhand News: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई उड़ान महंगी कर दी गयी है. यात्रियों को अब कोलकाता और भुवनेश्वर जाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि इस महंगाई के साथ एक खुशखबरी भी है. सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर की फ्लाइट आपको रोजाना मिलेगी. जिसका मलतब है कि सप्ताह में सातों दिन कोलकाता और भुवनेश्वर हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी.

जानिए नयी टिकट दर

नये रेट के तहत जमशेदपुर से कोलकाता और कोलकाता से जमशेदपुर तक की हवाई उड़ान 2903 रुपये है. पहले इसका रेट 2873 रुपये था. वहीं, जमशेदपुर से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से जमशेदपुर तक की उड़ान की दर 3182 रुपये तय की गयी है. पहले 3147 रुपये लगते थे. जमशेदपुर से यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे खुलेगी और सुबह 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं कोलकाता से यह फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे खुलेगी और जमशेदपुर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी.

बाघमारा: आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में फर्जीवाड़े का खुलासा, अंचलाधिकारी ने मुखिया सहित 5 से मांगा स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >