केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर-भुवनेश्वर हवाई सेवा जल्द

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पूरे देश में जन- जन तक हवाई सेवा को पहुंचाने का जो हमारा संकल्प है, उसकी एक झलक जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने के रूप में देख सकते हैं. वहीं, जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को हवाई सेवा से जोड़ने की पहल की जा रही है.

जमशेदपुर, विकास कुमार श्रीवास्तव : राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. रोड, रेल, वाटर और एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और सहूलियत उपलब्ध करा सकें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को जमशेदपुर में सोनारी हवाई अड्डा से जमशेदपुर- कोलकाता विमान सेवा के शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां से विमान सेवा का शुरू होना हवाई यातायात के क्षेत्र में नई पहल है. उम्मीद करता हूं कि जमशेदपुर से अन्य शहरों के लिए जल्द से जल्द हवाई सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. वहीं, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में जन- जन तक हवाई सेवा को पहुंचाने का जो हमारा संकल्प है, उसकी एक झलक जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने के रूप में देख सकते हैं.

जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को हवाई सेवा से जोड़ने की पहल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उड़ान सेवा के तहत एयर कनेक्टिविटी को तेज गति के साथ विस्तारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक के दौरान यहां दुनिया भर में कई विमान कंपनियां बंद हो गई थी. वहीं भारत में तीन नए एयरलाइंस का आना एक बेहतर संकेत दे रहा है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को हवाई सेवा से जोड़ने की पहल की जा रही है.

हर दिन संचालित होगी विमान सेवा

इंडिया-वन एयर के 9 सेंटर ग्रैंड कारवां एक्स (C208B) विमान द्वारा जमशेदपुर से कोलकाता एवं कोलकाता से जमशेदपुर के लिए विमान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस योजना से इंडिया-वन एयर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है. इस सेवा को 1 फरवरी 2023 से दैनिक रूप से परिचालित किया जा रहा है. यह विमान अपने यात्रियों को 10.15 बजे सुबह जमशेदपुर से लेकर 11.20 बजे कोलकाता पहुंचाएगी, वहीं इसकी वापसी 12.10 में कोलकाता से चलकर 1.20 बजे जमशेदपुर होगी.

इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय मंत्री के वी के सिंह, सोनारी हवाई अड्डा जमशेदपुर में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला श्री राम दास सोरेन, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, ऑनलाइन के माध्यम से सीईओ इंडिया-वन एयर श्री अरूण कुमार सिंह, सोनारी हवाई अड्डा में टाटा स्टील के प्रतिनिधि श्री चाणक्य चौधरी उपस्थित रहे.

Also Read: आज से कोलकाता-भुवनेश्वर की उड़ान होगी शुरू, जमशेदपुर एयरपोर्ट से CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >