Aiff youth football league jfc u-18 team won : जेएफसी अंडर-18 टीम की जीत में मार्श चमके

जेएफसी अंडर-18 टीम ने रविवार को फ्लैट लेट, कदमा में खेले गये एआइएफएफ यूथ लीग के एक मैच में सेल बोकारो को 5-0 से हराया

जमशेदपुर. जेएफसी अंडर-18 टीम ने रविवार को फ्लैट लेट, कदमा में खेले गये एआइएफएफ यूथ लीग के एक मैच में सेल बोकारो को 5-0 से हराया. जेएफसी की जीत के हीरो मार्श रहे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. मार्श ने मैच के 38वें, 45वें, 51वें व 61वें मिनट में गोल किये. वहीं, गोपाल मुंडा ने एक गोल किया. जेएफसी का अगला मैच 13 दिसंबर को वाराणसी में इंटर काशी के खिलाफ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >