जमशेदपुर. जेएफसी अंडर-16 टीम व अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच रविवार को फ्लैट लेट कदमा में एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग के ग्रुप-जी जोनल राउंड का एक मैच खेला गया. इस मैच में जेएफसी अंडर-16 टीम 9-2 से विजयी रही. जेएफसी की टीम ने जीत के साथ कुल तीन अंक अर्जित किये. जेएफसी के पांच मैचों में चार जीत व ए ड्रॉ के साथ कुल 13 अंक है. जेएफसी जोनल ग्रुप-जी के अंक तालिका में शीर्ष पर है. इस मैच के जीत के हीरो निशांत लोहार रहे. जेएफसी का अगला मैच इंटर काशी से होगा. इस मैच में जेएफसी की ओर से मार्शल हेंब्रम ने हैट्रिक गोल किये. उन्होंने मैच के 54वें 60वें व 89वें मिनट में गोल किये. सुखलाल जमुदा, रीजवीर ने दो-दो गोल दागे. वहीं, किशन सिंह व इंद्रराज एक-एक गोल करने में कामयाब रहे.
aiff junior football league jfc win : जेएफसी अंडर-16 टीम ने अल्फा स्पोर्ट्स को 9-2 से रौंदा

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Copied link
जेएफसी अंडर-16 टीम व अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच रविवार को फ्लैट लेट कदमा में एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग के ग्रुप-जी जोनल राउंड का एक मैच खेला गया.