जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-16 टीम ने बुधवार को फ्लैट लेट, कदमा में खेले गये एआइएफएफ जूनियर लीग के एक मैच में आरकेएमएफए को 4-0 से पराजित किया. टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही जेएफसी अंडर-16 टीम को कुल तीन अंक मिले. जेएफसी के किशन सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. जेएफसी की टीम ने मैच के पहले मिनट में ही राजवीर कपूर की गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल कर ली. 61वें मिनट में राजवीर ने अपना दूसरा गोल दागते हुए जेएफसी को मुकाबले 2-0 की बढ़त दिला दी. मैच के 80वें मिनट में कप्तान किशन सिंह व 87वें मिनट में मार्शल हेंब्रम ने एक-एक गोल करते हुए जेएफसी को मुकाबले में 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी.
Aiff Junior football league : जेएफसी अंडर-16 टीम 4-0 से जीती

Aiff Junior football league : जेएफसी अंडर-16 टीम 4-0 से जीती
Copied link
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-16 टीम ने बुधवार को फ्लैट लेट, कदमा में खेले गये एआइएफएफ जूनियर लीग के एक मैच में आरकेएमएफए को 4-0 से पराजित किया.