Jamshedpur News : टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन पर कभी भी हो सकता है समझौता

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में संपन्न हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद अब सबकी निगाहें टाटा कमिंस पर टिक गयी हैं. कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन पर जल्द से जल्द समझौता कराने का दबाव बढ़ गया है.

23 हजार तक वेतन बढ़ोतरी की संभावना, नये समझौते पर टिकीं 764 कर्मचारियों की निगाहें

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स में संपन्न हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद अब सबकी निगाहें टाटा कमिंस पर टिक गयी हैं. कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन पर जल्द से जल्द समझौता कराने का दबाव बढ़ गया है. वर्तमान में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता का दौर अंतिम चरण में है. यूनियन सूत्रों का कहना है कि जल्द ग्रेड रिवीजन समझौते की खुशखबरी मिल सकती है. टाटा कमिंस के कुल 764 कर्मचारियों की नजरें निर्णायक वार्ता पर टिकी हुई है.

31 मार्च को समाप्त हो रहा है वर्तमान कार्यकाल

वर्तमान ग्रेड रिवीजन समझौता आगामी 31 मार्च को समाप्त (लंबित) होने जा रहा है. इसे देखते हुए यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. ताकि समय सीमा के भीतर समझौता किया जा सके. जानकारों की मानें, तो टाटा मोटर्स की तर्ज पर यहां भी चार साल का ही समझौता होने की प्रबल संभावना है. अब देखना यह है कि यूनियन प्रबंधन से कितनी जल्दी और कितनी बेहतर डील फाइनल करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >