Jamshedpur News : कोल्हान विवि में एक साल की देरी के बाद आया स्नातक छठे सेमेस्टर का रिजल्ट

लंबे इंतजार के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2022-26) के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा विभाग की लापरवाही के कारण करीब एक वर्ष की देरी से जारी इस रिजल्ट ने हजारों छात्र-छात्राओं को राहत दी है

अब शुरू होगी पीजी में नामांकन की प्रक्रिया

Jamshedpur News :

लंबे इंतजार के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2022-26) के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा विभाग की लापरवाही के कारण करीब एक वर्ष की देरी से जारी इस रिजल्ट ने हजारों छात्र-छात्राओं को राहत दी है, लेकिन साथ ही उनके एक अकादमिक वर्ष को बर्बाद भी कर दिया है. कोल्हान विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार स्नातक छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी होने के साथ ही पीजी 2025-27 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर नामांकन की विस्तृत तिथि, शेड्यूल और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी जारी कर दी जायेगी.

रिजल्ट के आंकड़े

• कुल परीक्षार्थी: 25,000 से अधिक• उत्तीर्ण: करीब 54 प्रतिशत

• प्रमोटेड: शेष विद्यार्थी

छात्रों में नाराजगी

छात्रों का कहना है कि यदि रिजल्ट समय पर घोषित किया जाता, तो पिछले साल इसी समय पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होती. परीक्षा विभाग की अनदेखी के कारण न सिर्फ स्नातक का सत्र प्रभावित हुआ, बल्कि स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश भी लंबे समय तक अटका रहा. एक छात्र ने बताया, हम एक साल पीछे हो गये हैं. कई साथी प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कोर्स के लिए भी समय नहीं निकाल पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >