24 से 30 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस समेत कई के बदले मार्ग, यहां देखें लिस्ट

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 24 से 30 अगस्त तक मरम्मत कार्यों के चलते बड़ा रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा या फिर उनके मार्ग बदले जाएंगे.

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकासात्मक एवं रख-रखाव कार्यों को लेकर 24 से 30 अगस्त तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. मंडल रेल प्रबंधक की अनुमति से इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकॉम (एसएंडटी) विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. एक सप्ताह तक चलने वाले इस ब्लॉक के कारण आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, कई ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) अथवा वहीं से प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेट) किया जाएगा.

यात्रियों को होने वाली असुविधा पर जताया खेद

रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है. रेलवे ने अपील की है कि यात्री घर से निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीइएस ऐप के जरिए ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) : 24 अगस्त तथा 26 से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68089-68088) : 25, 28 और 30 अगस्त को रद्द रहेगी. आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा मेमू (68077-68078): 30 अगस्त को रद्द रहेगी. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) : 24, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी.

संक्षिप्त मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें

खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035-18036) : 26, 28 और 29 अगस्त को खड़गपुर से आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा से ही लौटेगी. आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी. चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116-18115) : 25, 28 और 30 अगस्त को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी. महुदा-गोमो के बीच ट्रेन रद्द रहेगी. टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056) : 28 और 30 अगस्त को आद्रा में ही यात्रा समाप्त करेगी. आद्रा-आसनसोल के बीच परिचालन नहीं होगा. आसनसोल-भोजुडीह मेमू (68060) : 28 और 30 अगस्त को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी. आसनसोल-आद्रा के बीच परिचालन बंद रहेगा. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63534-63533) : 25, 26 और 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. आद्रा-पूरुलिया-आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >