गिरफ्तार की खबर फैलते ही रिहाई के लिये हाई लेवल पैरवी हो गयी शुरू
Jamshedpur News :
1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साकची पुलिस ने आदित्यपुर के बिल्डर अजय अग्रवाल को रांची से मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अजय अग्रवाल को लेकर शाम में पुलिस साकची थाना पहुंची. पुलिस अजय अग्रवाल से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार अजय अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उसकी रिहाई के लिये हाई लेवल पैरवी होनी शुरू हो गयी. हालांकि देर रात तक अजय अग्रवाल को पुलिस ने नहीं छोड़ा था. पुलिस के अनुसार 26 नवंबर वर्ष 2025 में अजय अग्रवाल के खिलाफ करीब 1.25 करोड़ रुपये धोखाधड़ी का केस हुआ था. फ्लैट देने के नाम पर रुपये लेने का आरोप था. इस मामले में अजय अग्रवाल के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था. गुप्त सूचना के आधार पर अजय अग्रवाल को रांची से गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
देर रात तक साकची थाना में जुटे रहे लोग
इधर, अजय अग्रवाल की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर कई लोग साकची थाना पहुंचे थे. इनमें से कुछ लोग अजय अग्रवाल से पीड़ित थे, तो कुछ लोग उनके समर्थक थे. साकची थाना पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि अजय अग्रवाल ने कई लोगों से फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये लिये हैं. गोलमुरी के एक सीमेंट कारोबारी ने बताया कि अजय अग्रवाल ने चार से पांच लाख रुपये का सीमेंट लिया था. लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.