आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्रा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 4 लाख मोतियों से तैयार किया राधा-कृष्ण का पोर्ट्रेट

आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्रा ने 4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का विश्व रिकॉर्ड पोर्ट्रेट बनाया है. इसे वे प्रेमानंद महाराज को समर्पित करेंगे.

जमशेदपुर. आदित्यपुर के आदित्य सिंडिकेट निवासी युवा कलाकार विवेक मिश्रा ने भगवान श्री राधा-कृष्ण का 11 फीट × 7 फीट का विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक मोती पोर्ट्रेट बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस अद्भुत उपलब्धि को World Records India द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई है.

इस दिव्य पोर्ट्रेट को 4,00,000 क्रिस्टल एवं मैट मोतियों से तैयार किया गया है इसे बनाने में तीन महीने से अधिक का समय, सैकड़ों घंटों की मेहनत, धैर्य और समर्पण लगा. यह कृति केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भगवान श्री राधा-कृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है. विवेक मिश्रा ने बताया कि इस पोर्ट्रेट का निर्माण उन्होंने पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज जी को समर्पित करने के उद्देश्य से किया है. इसी उद्देश्य से वे 27 जुलाई को जमशेदपुर से वृंदावन के लिए रवाना होंगे, जहां वे इस विश्व रिकॉर्ड प्राप्त दिव्य पोर्ट्रेट को पूज्य महाराज जी के श्रीचरणों में विनम्र सेवा स्वरूप समर्पित करेंगे.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए World Records India ने विवेक मिश्रा को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र, पदक एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके कार्य को आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया है। इस उपलब्धि पर विवेक मिश्रा ने कहा—“मेरे लिए यह केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भगवान श्री राधा-कृष्ण और पूज्य प्रेमानंद महाराज जी के श्रीचरणों में मेरी श्रद्धा, भक्ति और विनम्र सेवा का एक छोटा-सा प्रयास है. मैं 27 जुलाई को जमशेदपुर से वृंदावन जाकर इस दिव्य पोर्ट्रेट को महाराज जी को समर्पित करूंगा.” विवेक मिश्रा की इस उपलब्धि से आदित्यपुर, जमशेदपुर और पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है. यह उपलब्धि कला, भक्ति और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >