जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थ व एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम गोप उर्फ नायडू है. वह कपाली का रहने वाला है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शिवाजी गोप उर्फ नायडू एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था, पुलिस को उसकी तलाश थी.
इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के मानगो थाना और गोविंदपुर थाना के अलावा चांडिल थाना तथा कपाली ओपी क्षेत्र में भी मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ-साथ पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है.
