Jamshedpur News : कपाली : बेटी से मिलने ससुराल गये युवक की ससुर से मारपीट, लगाया यह आरोप

Jamshedpur News : कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी के विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें ससुर और दामाद घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद चांद और सलमा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी.

बेटी से मिलने ससुराल गया था मो. चांद

Jamshedpur News :

कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी के विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें ससुर और दामाद घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद चांद और सलमा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी. चार दिन पहले हुए विवाद के बाद सलमा मायके चली गयी थी. बुधवार को चांद 14 माह की बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा और बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा. इसका सलमा ने विरोध किया, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया.

शोर सुनकर सलमा के परिजन बाहर आये. इसके बाद चांद और सलमा के पिता मोहम्मद सिद्दिक्की के बीच मारपीट हो गयी. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे उनके सिर फट गये. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चांद का आरोप है कि वह बेटी से मिलने आया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की. वहीं, सलमा का कहना है कि उसका पति अक्सर झगड़ा करता है, इसलिए वह मायके आ गयी थी. उसने आरोप लगाया कि चांद ने जबरन बच्ची को ले जाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >