ए डिवीजन : अर्बन सर्विसेज ने की जीत से शुरुआत

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग ग्रुप-ए के एक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने छोटानागपुर क्लब को 2-1 से हराया.

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग ग्रुप-ए के एक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने छोटानागपुर क्लब को 2-1 से हराया. मैच के 34वें मिनट में राजेश टुडू ने गोल दागकर अर्बन सर्विसेज को पहली बढ़त दिलायी. 36वें मिनट में छोटानागपुर के अनुप हेंब्रम ने लेफ्ट साइड से मिले पास को गोल में बदलकर अपनी टीम को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. इस गोल के ठीक एक मिनट के बाद राजेश टूडू ने अपना और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया. इसके बाद मुकाबले में कोई और गोल नहीं हो सका और अर्बन सर्विसेज विजयी रही. शुक्रवार को आर्मरी मैदान और टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर साढ़े तीन बजे से जेएसए ए डिवीजन लीग के दो मुकाबले खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >