ए डिवीजन : न्यू ब्वॉयज क्लब और क्लासिक-8 की टीमें जीतीं

जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग में गुरुवार को ए डिवीजन और सुपर डिवीजन के मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग में गुरुवार को ए डिवीजन और सुपर डिवीजन के मुकाबले खेले गये. गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के मैच में न्यू ब्वॉयज क्लब की टीम ने ग्राम विकास केंद्र को 1-0 से मात दी. राजू मुर्मू ने मैच के 78वें मिनट में न्यू ब्वॉयज क्लब की ओर से विजयी गोल किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले ए डिवीजन लीग के एक मैच में क्लासिक-8 लक्ष्मीनगर की टीम ने एपेक्स फुटबॉल क्लब को 6-0 से रौंद दिया. विकास बालमुचू ने हैट्रिक गोल किया. उन्होंने मैच 30वें, 50वें और 57वें मिनट में गोल किये. सुनील जेराई (10वें), कृष्णा बहादुर (12वें) और सुखलाल मांझी (46वें मिनट ) में एक-एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >