Jamshedpur News : स्टोर रूम में ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन के आरोप पर पुलिस ने कही ये बात
Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह स्थित टाटा स्टील यूआइएसएल के सफाई सेंटर के स्टोर रूम में ठेका कंपनी के सुपरवाइजर मघु मुखी (43 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली.
– टाटा स्टील यूआइएसएल के सफाई सेंटर में बुधवार सुबह 11:30 बजे की घटना
– पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला शव, परिजनों ने मामले को बताया संदेहास्पद
– मृतक की पहचान धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी मघु मुखी के रूप में हुई
– परिजनों ने जांच की मांग को लेकर किया हंगामा, पुलिस बोली- कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह स्थित टाटा स्टील यूआइएसएल के सफाई सेंटर के स्टोर रूम में ठेका कंपनी के सुपरवाइजर मघु मुखी (43 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. पंखे से गमछे के सहारे लटका शव मिला. घटना बुधवार की है. मघु मुखी धातकीडीह हरिजन बस्ती का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और बस्ती के लोग सफाई सेंटर पहुंचे और मामले को संदेहास्पद बताते हुए जांच की मांग करने लगे. इस दौरान बस्ती के लोगों ने हंगामा भी किया. उधर, मामले की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को जांच का भरोसा दिलाया. जिसके बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.परिजनों के अनुसार, मघु मुखी पूर्व में टाटा स्टील में कार्यरत था. वीआरएस लेने के बाद ठेका कंपनी के लिए कार्य कर रहा था. उसकी एक बेटी और एक बेटा है. बुधवार की सुबह मघु मुखी घर से ड्यूटी पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा, दोपहर में स्टोर रूम में फंदे पर लटका शव मिलने की जानकारी मिली. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे. इधर, जानकारी मिलने पर टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि किन कारणों से मघु ने आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल घरवालों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
मामले की चल रही है जांच : यूआइएसएल
घटना के संबंध में टाटा स्टील यूआइएसएल का कहना है कि बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे मेसर्स ओरियन पेस्ट कंट्रोल के एक कॉन्ट्रैक्टर कर्मचारी मघु मुखी नॉर्दर्न टाउन डिपो (पब्लिक हेल्थ) के एक स्टोर रूम में लटके पाये गये. शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है. मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. बेटा 20 साल का और बेटी 25 साल की है. संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है. आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच चल रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.