टाटा झारखंड का शो-केस : हीरामात्सु

जमशेदपुर: झारखंड में निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं. जमशेदपुर शो-केस है, जिसे इसी रूप में विकास किया जाना चाहिए. यहां निवेश का बेहतर माहौल भी है. उक्त बातें जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सु ने कहीं. श्री केंजी मोमेंटम झारखंड में भाग लेने रांची आये हैं, जहां से वे चार्टर्ड विमान से सीधे जमशेदपुर पहुंचे. यहां […]

जमशेदपुर: झारखंड में निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं. जमशेदपुर शो-केस है, जिसे इसी रूप में विकास किया जाना चाहिए. यहां निवेश का बेहतर माहौल भी है. उक्त बातें जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सु ने कहीं. श्री केंजी मोमेंटम झारखंड में भाग लेने रांची आये हैं, जहां से वे चार्टर्ड विमान से सीधे जमशेदपुर पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका टाटा स्टील और जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया. उनके साथ जापान के कौंसुल जेनरल मासायुकी तागा कोलकाता से आये थे.

श्री हीरामात्सु सोनारी हवाई अड्डा से पूरी टीम के साथ सीधे रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस रवाना हो गये. सेंटर फॉर एक्सीलेंस में उन्होंने टाटा स्टील और जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों का किस तरह विकास हुआ है, उसके इतिहास को नजदीक से देखा. इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील के अंदर जापान के निप्पन स्टील और टाटा स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीएल का भी दौरा किया. वहां उन्होंने कंपनी के प्रोडक्शन तथा अन्य चीजों की जानकारी ली. टाटा स्टील से लौटने के बाद उन्होंने बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में जापान से जुड़ी छोटी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हो गये.

होटल अलकोर में प्रभात खबर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं. फिलहाल किसी नये निवेश की योजना तो नहीं है, लेकिन जमशेदपुर तथा आसपास में जितनी पुरानी कंपनियां काम कर रही हैं, वे उनके विस्तार में के प्रयास में लगे हैं. ऐसे में जरूरी है कि इसके लिए माहौल मिले. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड सरकार के स्तर पर भी निवेश का बेहतर माहौल है. जमशेदपुर शहर बेहतर तरीके से विकसित हुआ है, जिसके लिए टाटा स्टील बधाई की पात्र है.
चैंबर ने की मुलाकात निवेश पर दिया बल
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक टीम ने अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में जापान के विशेष राजदूत से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ भरत वसानी, अशोक भालोटिया, सुधीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इन लोगों ने विशेष राजदूत से झारखंड को तकनीकी रूप से विकसित करने में जापान से मदद की अपील की. उन्होंने यहां की बेहतर निवेश संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जापान भी उसका लाभ उठा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >