पूर्व शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म

जमशेदपुर: टेल्को खड़ंगाझार की रहने वाली एक छात्रा के साथ उसके पूर्व शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा दुष्कर्म कर फरार हो गया. छात्रा की उम्र 14 वर्ष बतायी जा रही है. लड़की की मां ने टेल्को थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल […]

जमशेदपुर: टेल्को खड़ंगाझार की रहने वाली एक छात्रा के साथ उसके पूर्व शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा दुष्कर्म कर फरार हो गया. छात्रा की उम्र 14 वर्ष बतायी जा रही है. लड़की की मां ने टेल्को थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. हालांकि मेिडकल जांच रिपोर्ट अब तक नहीं अायी है. घटना के बाद शिक्षक मौके से फरार है.
घटना के संबंध में टेल्को पुलिस ने बताया कि लड़की अपने घर से 14 फरवरी की सुबह 11 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. उसी दौरान श्रवण कुमार शर्मा ब्लू रंग की वैन लेकर रास्ते में खड़ा था. जैसे ही लड़की उस वैन के पास पहुंची, श्रवण ने लड़की का बाल खींच कर वैन के अंदर जबरन बैठा लिया. उसके बाद उसे खड़ंगाझार में पहाड़ी की ओर जंगल के बीच लेकर गया.

जंगल में एक मिट्टी का टूटा घर था. वहीं मास्टर श्रवण कुमार ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद श्रवण लड़की को मौके पर छोड़ कर चला गया. इस दौरान लड़की बेहोश हो गयी थी. काफी देर के बाद जब लड़की को होश आया, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची. घर पहुंचने पर लड़की ने परिवार के लोगों को घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि श्रवण कुमार शर्मा टेल्को स्थित एक स्कूल में खेल शिक्षक के पद पर था. उस दौरान भी उसने लड़की के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >