मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से, पदाधिकारी-शिक्षकों की छुट्टी पर रोक

जमशेदपुर: आगामी 18 फरवरी से आरंभ हो रही मैट्रिक व इंटमीडिएट की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने परीक्षा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी व पर्यवेक्षकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है. वहीं वैसे विद्यालय जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया है और वहां प्राथमिक व मध्य विद्यालय भी चलते हैं, वहां […]

जमशेदपुर: आगामी 18 फरवरी से आरंभ हो रही मैट्रिक व इंटमीडिएट की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने परीक्षा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी व पर्यवेक्षकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है. वहीं वैसे विद्यालय जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया है और वहां प्राथमिक व मध्य विद्यालय भी चलते हैं, वहां सभी कक्षाएं परीक्षा अवधि तक स्थगित रहेंगे.
उपायुक्त के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. निर्देश के अनुसार परीक्षा में प्रतिनियुक्त प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों शिक्षकों की छुट्टी पर रोक लगायी गयी है. उन्हें मुख्यालय में ही रहने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >