जेएसए रेफरी फिटनेस टेस्ट में जिले के 84 फुटबॉल रेफरी हुए सम्मिलित

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेफरी फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेफरी फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर के कुल 84 नये फुटबॉल रेफरी सम्मिलित हुए. इसमें 12 लड़कियां भी शामिल है. फिटनेस टेस्ट का रिजल्ट पांच जून को घोषित किया जायेगा. इस टेस्ट में पास होने वाले रेफरियों को जेएसए रेफरी परीक्षा के अगले राउंड में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. जिसमें थ्योरिकल परीक्षा होगी. फिटनेस टेस्ट के दौरान जेएसए रेफरी कमेटी के एसबी सिंह, नवीन सुंडी, एके डे और जेएसए के सहायक सचिव रोहित कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >