ऑटो में जबरन बैठा महिला को घुमाया, किया दुष्कर्म

जमशेदपुर :कवाली गौस नगर की रहने वाली महिला को जबरन ऑटो में बैठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही गला दबा कर जान से मारने का प्रयास भी किया. मामला आजादनगर थानांतर्गत जेकेएस कॉलेज के पास का है. महिला ने इस संबंध में इरफान खाफ उर्फ रिक्की, टेंपो चालक और अपनी ननद रानी परवीन […]

जमशेदपुर :कवाली गौस नगर की रहने वाली महिला को जबरन ऑटो में बैठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही गला दबा कर जान से मारने का प्रयास भी किया. मामला आजादनगर थानांतर्गत जेकेएस कॉलेज के पास का है. महिला ने इस संबंध में इरफान खाफ उर्फ रिक्की, टेंपो चालक और अपनी ननद रानी परवीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

घटना 25 जुलाई की रात की है. दर्ज मामले के अनुसार महिला रात करीब आठ बजे मोबाइल रिचार्ज ओर सिम लेने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में उसे परिचित टेंपो चालक मिला. जिसने उसे ऑटो पर बैठा लिया. उसके बाद ऑटो चालक ने फोन कर रिक्की और महिला की ननद रानी को इसकी जानकारी दी. थोड़ी दूर जाने के बाद रिक्की और रानी भी ऑटो पर चढ़ गई. इन दोनों को देख कर महिला ने टेंपो से उतरने का प्रयास किया. लेकिन उन दोनों ने उसे उतरने नहीं दिया.

करीब 11 बजे तक महिला को ऑटो पर जबरन घुमाते रहे. उसके बाद ऑटो को जेकेएस कॉलेज के पास लाया गया. जहां रिक्की और ऑटो चालक दोनों ने महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद उसकी ननद ने उसे गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो उसने खुद को एमजीएम अस्पताल में पाया. इस संबंध में आजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज किया जा चुका है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >