हर्ट के ऑपरेशन के बाद भी 80 वर्षीय वृद्धा ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

हार्ट का हुआ ऑपरेशन के बाद भी 80 वर्षीय वृद्ध ने भगवान सूर्य को दी अर्घ्य

फोटो- 8 गुलाब देवी

जमशेदपुर.

परसुडीह के सोपोडेरा की रहने वाली 80 वर्षीय गुलाब देवी ने छठ महापर्व के मौके पर भगवान सूर्य को अर्घ दिया. नरवा के गुर्रा नदी में घंटों खड़ी होकर उन्होंने भगवान सूर्य की अराधना की. गुलाब देवी का करीब एक माह पूर्व दो अक्तूबर को हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. उसके बाद पांच दिनों तक टाटा मेन अस्पताल के आइसीयू में वह इलाजरत रहीं. 12 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली. डॉक्टरों ने उन्हें सिर्फ और सिर्फ आराम करने की सलाह दी थी. लेकिन, छठ महापर्व की आस्था और महापर्व करने की जिद्द के आगे परिवार के किसी सदस्य का कुछ नहीं चला. परिवार के लोगों ने उनकी सेहत को देखते हुए आराम करने की बात की. लेकिन, हर वर्ष की तरह उन्होंने छठ पर्व को करने की बात कही और उपवास रखकर पूरे नियम से छठ महापर्व की उपासना कर भगवान सूर्य को अर्घ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >