Jamshedpur news. पंचायत समिति ने 2.53 करोड़ की 77 योजनाओं को पारित किया

नाली, कल्वर्ट, जलमीनार, शौचालय, पेवर्स ब्लॉक, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की चहारदीवारी निर्माण प्रमुख है

Jamshedpur news.

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत योजना पारित करने के लिए पंचायत समितियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता में हुई.

इस बैठक में 2.53 करोड़ की लागत बनने वाली 77 विभिन्न योजनाओं को पारित किया गया. इनमें नाली, कल्वर्ट, जलमीनार, शौचालय, पेवर्स ब्लॉक, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की चहारदीवारी आदि प्रमुख है. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, बीडीओ सुमित प्रकाश, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक समेत काफी संख्या में पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >