मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जमशेदपुर : झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के एक जंगल में आज मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोल्हान रेंज) ए के सिंह ने बताया कि नक्सल प्रभावित कुचाइ थानाक्षेत्र में कालेरांगो और चटनीबेडा गांवों के बीच जंगल में यह मुठभेड़ हुई. सिंह ने बताया कि जो माओवादी […]

जमशेदपुर : झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के एक जंगल में आज मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोल्हान रेंज) ए के सिंह ने बताया कि नक्सल प्रभावित कुचाइ थानाक्षेत्र में कालेरांगो और चटनीबेडा गांवों के बीच जंगल में यह मुठभेड़ हुई.

सिंह ने बताया कि जो माओवादी मारा गया है वह वर्दी में था तथा इस बात को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि कोई और भी माओवादी तो नहीं मारा गया. घायल सुरक्षाकर्मियों को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती के लिए जमशेदपुर ले जाया गया.

सरायकेला खारसवां के जिला पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जंगल में माओवादी जमा होने वाले हैं. उसके बाद कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान वहां अभियान के लिए पहुंचे.

माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखते ही गोलियां चलानी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >