Jamshedpur news. परियोजना उल्लास के तहत 81 मिर्गी मरीजों की हुई जांच
जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत पंडा ने शिविर का निरीक्षण किया
Jamshedpur news.
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को मुसाबनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परियोजना उल्लास के तहत एक दिवसीय मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 81 मानसिक रोगियों का नि:शुल्क स्क्रीनिंग एवं परामर्श दिया गया. इसके साथ ही एक महीने का दवा एवं आने-जाने एवं खाने का भी नि:शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी.
इस दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत पंडा ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली. इसके पहले जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला, शहरी क्षेत्र में पुराना सिविल सर्जन ऑफिस परिसर, जेल चौक, साकची, चाकुलिया, पोटका व पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफलतापूर्वक किया किया जा चुका है. इस दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार पांडा, मुसाबनी, पोटका केंद्र प्रभारी, मनोचिकित्सक डॉ दीपक कुमार गिरि, डॉ महेश हेंब्रम, डॉ सुकांता सीट, डॉ सौरभ, डॉ ममता कुमारी सिंह, डॉ मयंक शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सूरज पूर्ति, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हिकीम प्रधान, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्यम कुमार, एसटीटी, सहिया साथी, साहियाओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी के समस्त स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित थे.