जमशेदपुर शहर में शौचालयों को लेकर टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की ओर से सर्वेक्षण कराया गया है. सारे शौचालयों का भौतिक सत्यापन भी किया गया है. सर्वेक्षण में पता चला है कि टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से संचालित सार्वजनिक शौचालय की संख्या 147 है. इसमें से 97 सार्वजनिक शौचालय अभी इस्तेमाल में हैं, जबकि 50 ऐसे शौचालय हैं, जो जर्जर हो चुके हैं या फिर उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. अब इसके इस्तेमाल के मुताबिक, नये सिरे से तैयार कराया जायेगा. लेकिन इसके पहले स्थानीय लोगों से बातचीत की जायेगी. जरूरत पड़ने पर कोई वैकल्पिक इंतजाम भी कंपनी करेगी. इसी कड़ी में ही सीतारामडेरा में शौचालय को तोड़ा गया, क्योंकि वह सुरक्षित नहीं था और उसके गिरने का खतरा था.
क्या कहती है कंपनी
टाटा स्टील यूआइएसएल की प्रवक्ता ने बताया कि शौचालयों को दुरुस्त करने के लिए यह सर्वे किया गया है. जहां खराब है, उसको ठीक किया जायेगा. अगर सुरक्षित शौचालय नहीं है, तो उसको तोड़ा जायेगा. लेकिन जनता की सहूलियत और सुरक्षा का ख्याल रखा जायेगा.
शहर में शौचालयों की संख्या
सोनारी 14, कदमा में 10, बिष्टुपुर 36, काशीडीह में 29, साकची में 33, सिदगोड़ा बारीडीह में 13, बर्मामाइंस 25.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.