भारतीय आर्चरी टीम में राज्य के पांच खिलाड़ी, पूर्णिम बनी कोच

आर्चरी वर्ल्डकप स्टेज-1 का आयोजन शंघाई में 23-28 अप्रैल तक किया गया है. इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. आर्चरी वर्ल्डकप स्टेज-1 का आयोजन शंघाई में 23-28 अप्रैल तक किया गया है. इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है. भारतीय रिकर्व महिला टीम में टाटा आर्चरी एकेडमी की अंकिता भकत, कोमोलिका बारी, भजन कौर के अलावा झारखंड की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी शामिल है. पुरुष टीम में टाटा आर्चरी एकेडमी के मृणाल चौहान को जगह दी गयी है. महिला टीम का कोच जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो को बनाया गया है. पूर्णिमा महतो को सोमवार 22 अप्रैल को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया. राष्ट्रपति भवन से ही पूर्णिमा महतो शंघाई के लिए रवाना हो गयीं. शंघाई रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा कि यह वर्ष तीरंदाजी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. वर्ल्डकप के अलावा हमें पेरिस ओलिंपिक क्वालिफायर भी हिस्सा लेने है. हमनें तैयारी की है. उम्मीद है कि हमारे तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वहीं, उन्होंने पद्मश्री मिलने पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि टाटा स्टील व मेरे परिवार का सपोर्ट नहीं होता तो, यह पुरस्कार मुझे नहीं मिलता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >