कैमरा लगने वाले स्थलों का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसिटी एसपी चंदन झा ने शुक्रवार को सोनारी-सिदगोड़ा और गोलमुरी में 20 स्थलों का निरीक्षण किया, जहां 10 दिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इस दौरान उनके साथ डीएसपी सिटी अनिमेष नैथानी मौजूद थे. सिटी एसपी ने बताया कि ऐसी जगहों पर कैमरे लगाये जायेंगे, जहां से ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र कवर हो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 10, 2015 10:05 PM

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसिटी एसपी चंदन झा ने शुक्रवार को सोनारी-सिदगोड़ा और गोलमुरी में 20 स्थलों का निरीक्षण किया, जहां 10 दिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इस दौरान उनके साथ डीएसपी सिटी अनिमेष नैथानी मौजूद थे. सिटी एसपी ने बताया कि ऐसी जगहों पर कैमरे लगाये जायेंगे, जहां से ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र कवर हो सके. इसके अलावा बिष्टुपुर नटराज बिल्डिंग के सामने, जुबिली पार्क के सामने व एक अन्य जगह में लगे कैमरा का लोकेशन बदला जायेगा. ——-डीआइजी पहुंचे, नक्सल अभियान पर बैठकजमशेदपुर. कोल्हान डीआइजी आरके धान शुक्रवार की शाम एसएसपी कार्यालय पहुंचे. एसएसपी कार्यालय में उन्होंने विडियों कांफ्रेंस से नक्सली अभियान के मुद्दे पर डीजीपी से बातचीत की. विडियो कांफ्रेंस के बाद डीआइजी चाईबासा लौट गये. अभियान में क्या-क्या किया जायेगा. इसके बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है.