बागबेड़ा क्षेत्र की11 बस्तियों को नियमित किया जाये (फोटो उमा : 8)

जमशेदपुर. बागबेड़ा विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा क्षेत्र की 11 बस्तियों को नियमित करने की मांग की. श्री विश्वकर्मा ने 86 बस्तियों की तर्ज पर बागबेड़ा क्षेत्र के गाढ़ाबासा, श्यामनगर-कच्चू बागान, आनंदनगर, बजरंग टेकरी, बाबाकुटी, नया बस्ती, गांधीनगर, रामनगर, पोस्तुनगर, कीताडीह ग्वालापट्टी, संजय […]

जमशेदपुर. बागबेड़ा विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा क्षेत्र की 11 बस्तियों को नियमित करने की मांग की. श्री विश्वकर्मा ने 86 बस्तियों की तर्ज पर बागबेड़ा क्षेत्र के गाढ़ाबासा, श्यामनगर-कच्चू बागान, आनंदनगर, बजरंग टेकरी, बाबाकुटी, नया बस्ती, गांधीनगर, रामनगर, पोस्तुनगर, कीताडीह ग्वालापट्टी, संजय नगर- कीताडीह को नियमित करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में रतन महतो, सुरेश निषाद, धनंजय उपाध्याय, महेश सिंह, गणेश साहू, विजय कुमार, बुद्धा कुमार, संजय सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >