गदड़ा में मुखिया आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ
जमशेदपुर. बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान के समीप बस्ती से उत्तर पश्चिम गदड़ा ग्राम पंचायत के मुखिया जयप्रकाश गोंड ने मुखिया आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के तहत मुखिया जयप्रकाश गोंड पूरे पंचायत क्षेत्र का दौरा कर आम नागरिकों से मिलेंगे व समस्या से रूबरू होंगे. तत्पश्चात जनता से मिले सुझाव के आधार पर समस्या […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 18, 2015 6:02 PM
जमशेदपुर. बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान के समीप बस्ती से उत्तर पश्चिम गदड़ा ग्राम पंचायत के मुखिया जयप्रकाश गोंड ने मुखिया आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के तहत मुखिया जयप्रकाश गोंड पूरे पंचायत क्षेत्र का दौरा कर आम नागरिकों से मिलेंगे व समस्या से रूबरू होंगे. तत्पश्चात जनता से मिले सुझाव के आधार पर समस्या का निदान करेंगे. मुखिया जेपी गोंड ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि को पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए. जनता को लालकार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की समस्या को लेकर आते हैं. कार्यक्रम में राजकिशोर सिंह, सुबोध शाही, अजय नाथ शाहदेव, जयशंकर सिंह, अनिल तिवारी, दीपक तिवारी, विकास, सत्येंद्र तिवारी, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह व अन्य उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 1:37 AM
January 15, 2026 1:36 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:32 AM
January 15, 2026 1:30 AM
January 15, 2026 1:28 AM
January 15, 2026 12:37 AM
January 15, 2026 12:37 AM
January 14, 2026 1:55 AM
