24वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 19 से

more than 300 prticipant will be take part across the jharkhand

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में 19-21 अप्रैल तक 24वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर से लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता के संबंध में एक बैठक सोमवार को केपीएस स्कूल परिसर में हुई. बैठक में कोच जेपी सिंह, केपीएस कदमा के निदेशक शरद चंद्रन व अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में टूर्नामेंट को सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गयी. इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड जूनियर टीम (बालक व बालिका) का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >